भारत के दूसरे प्रधानमंत्री कौन थे ? | Bharat Ke Dusre Pradhanmantri Kaun The

Bharat Ke Dusre Pradhanmantri Kaun The :- दोस्तों आप यह तो जानते ही होंगे कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि भारत के दूसरे प्रधानमंत्री कौन थे? और उनका कार्यकाल कब से कब तक था। यदि नहीं जानते हैं तो आज के इस आर्टिकल में हम लोग यही बात करेंगे कि भारत के दूसरे प्रधानमंत्री कौन थे और उनका नाम क्या था?  तो इस आर्टिकल के साथ बने रहिए और चलिए जानते हैं।


भारत के दूसरे प्रधानमंत्री कौन थे? (Bharat Ke Dusre Pradhanmantri Kaun The)

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे जिन्होंने 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 तक भारत के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला. शास्त्री जी 1 वर्ष 216 दिन तक प्रधानमंत्री के पद पर रहे. यानी अपनी मृत्यु तक प्रधानमंत्री के पद पर बने रहे। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने “जय जवान जय किसान” का नारा दिया था जब 1965 में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था।

दोस्तों आपको जानकारी के लिए बताना चाहूंगा कि जब भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल का मृत्यु हुआ उस वक्त गुलजारीलाल नन्दा को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया जिसका कार्यकाल काफी छोटा था क्योंकि यह लोगों के बीच चुनकर नहीं आए थे। गुलजारीलाल नन्दा 27 मई 1964 से 9 जून 1964 तक प्रधानमंत्री के कार्यकाल संभाले थे.

उसके बाद प्रधानमंत्री के रूप में लाल बहादुर शास्त्री की नियुक्ति हुई। इसलिए लाल बहादुर शास्त्री को ही भारत के दुसरे प्रधानमंत्री के रूप में जाना जाता है. हालांकि कई लोग गुलजारीलाल नंदा को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बोलते हैं लेकिन वास्तव में भारत के दूसरे स्थायी प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ही थे।


भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बारे में

लाल बहादुर शास्त्री भारत के एक बहुत ही बहादुर प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत में 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 तक यानी कि डेढ़ साल (18 महीने) तक देश का प्रधानमंत्री बने रहे और प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला।

शास्त्री जी के शासनकाल के दौरान भारत पाकिस्तान युद्ध हुआ जिसमें शास्त्री जी के बदौलत भारत को जीत मिली। शास्त्री जी ने इस युद्ध में नेहरू से बेहतर नेतृत्व प्रदान किया और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय, शास्त्री जी युद्ध की समाप्ति के लिए उज़्बेकिस्तान गए थे  और बताया जाता है कि वहीं 11 जनवरी 1966 की रात को शास्त्री जी के हार्ड अटैक से रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।

शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 मुगलसराय (वाराणसी) में हुआ था. उनको शास्त्री जी का उपाधि काशी विद्यापीठ से मिली थी। शास्त्री जी अच्छे स्वभाव के आदमी थे। इसी कारण से जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद शास्त्री जी को ही देश का प्रधानमंत्री बनाया गया।

शास्त्री जी अपने 8 साल के कार्यकाल में ही देश के लिए बहुत अच्छा काम किया और श्वेत क्रांति और हरित क्रांति जैसे अभियान छेड़ा। इसीलिए उनके  इन्हीं देशभक्ति और ईमानदारी के लिए भारत रत्न पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

बताया जाता है कि शास्त्री जी का मृत्यु एक रहस्यमई मृत्यु था जिसका कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला। शास्त्री जी के रस में मृत्यु के बाद भी शास्त्री जी का पोस्टमार्टम नहीं किया गया था।

बताया जाता है कि ताशकंद, उज़्बेकिस्तान हुई मीटिंग के दौरान जो समझौते हुए थे उससे शास्त्री जी बिल्कुल खुश नहीं थे। बताया जाता है कि इसीलिए शास्त्री जी को जहर देकर मारा गया था। क्योंकि शास्त्री जी जब भारत लौटे तब उनका शरीर पूरी तरह से नीला हो गया था।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पूरा नाम क्या है ?


भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची (List of all Prime Ministers of India 1947-2022)

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री कौन हैं यह जानने के बाद चलिए अब भारत के सभी प्रधानमंत्रियों  की सूची देखते हैं और जानते हैं कि भारत का प्रधानमंत्री कब कौन थे. और उनका कार्यकाल कब से कब तक था.

        नाम                              ऑफिस            टिप्पणी 
1. जवाहर लाल नेहरू15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964
16 साल, 286 दिन
भारत के पहले प्रधानमंत्री और सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति।
2. गुलजारी लाल नंदा27 मई 1964 से 9 जून 1964
13 दिन
पहले कार्यवाहक प्रधानमन्त्री, सबसे कम समय तक प्रधानमंत्री रहे।
3. लाल बहादुर शास्त्री9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966
1 वर्ष, 216 दिन
इन्होंने 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय “जय जवान जय किसान” नारा दिया था।
(2). गुलजारी लाल नंदा11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966 13 दिन
4. इंदिरा गांधी24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977
11 साल, 59 दिन
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री।
5. मोरारजी देसाई24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979
2 साल, 126 दिन
सबसे वृद्ध (81वर्ष) प्रधानमन्त्री और पद से इस्तीफ़ा देने वाले पहले प्रधानमंत्री।
6. चरण सिंह28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980
170 दिन
अकेले ऐसे पीएम जिन्होंने संसद का सामना नहीं किया।
(4) इंदिरा गांधी14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984
4 साल, 291 दिन
प्रधानमंत्री पद दूसरी बार संभालने वाली पहली महिला।
8. राजीव गांधी31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989   5 साल, 32 दिनसबसे युवा प्रधानमन्त्री (40 वर्ष)।
9. विश्वनाथ प्रताप सिंह2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990  343 दिनपहले PM जिन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पास होने से पद छोड़ा था।
10. चंद्रशेखर10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991
223 दिन
समाजवादी जनता पार्टी से सम्बंधित।
11. पी. वी. नरसिम्हा राव21 जून 1991 से 16 मई 1996
4 साल, 330 दिन
दक्षिण भारत से पहले PM।
12. अटल बिहारी वाजपेयी16 मई 1996 से 1 जून 1996
16 दिन
केवल 1 वोट से सरकार गिरी थी।
13. एच. डी. देव गौड़ा1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997  324 दिनजनता दल से सम्बंधित थे।
14. इंदर कुमार गुजराल21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998     332 दिनव्यक्तिगत रूप से भारत के 13वें PM।
(12). अटल बिहारी वाजपेयी19 मार्च 1998 से 22 मई 2004
6 साल, 64 दिन
पहले गैर-कांग्रेसी PM जिन्होंने कार्यकाल पूरा किया।
16. मनमोहन सिंह22 मई 2004 से 26 मई 2014
10 साल, 2 दिन
पहले सिख प्रधानमन्त्री।
17. नरेंद्र मोदी26 मई 2014 से अब तकदूसरे गुजराती PM, पहले मोरारजी थे। चौथे PM हैं जो कि लगातार दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे।
List of all Prime Ministers of India 1947-2022

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत के चौथे ऐसे प्रधानमन्त्री होंगे जो प्रधानमन्त्री के रूप में 2 कार्यकाल पूरा करेंगे। इसके साथ ही वह पहले गैर-कांग्रेसी  प्रधानमंत्री होंगे जो 2 कार्यकाल पूरा करेंगे।


[ अंतिम विचार ]

तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा कि भारत के दूसरे प्रधानमंत्री कौन थे। (Bharat ke dusre pradhanmantri kaun the) और उनका कार्यकाल कितना से कितना समय तक था। दोस्तों गुलजारीलाल नन्दा जी पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री के पद पर जरूर थे लेकिन वह सिर्फ एक कार्यवाहक के तौर पर थे। लाल बहादुर शास्त्री जी को मुख्य रूप से दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। उम्मीद करते हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा..


Also Read :-

Leave a Comment